25 Apr 2024, 09:12:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जनवरी में GST कलेक्शन 1.02 लाख करोड़ रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 2 2019 3:38PM | Updated Date: Feb 2 2019 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जनवरी 2019 में बढ़कर 1,02,503 करोड़ रुपए पर पहुंच गया जो पिछले वर्ष इसी महीने में संग्रहित राजस्व 89,825 करोड़ रुपए की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष दिसंबर में जीएसटी संग्रह 94,726 करोड़ रुपए, नवंबर 2018 में 97,637 करोड़ रुपए और अक्टूबर में 1,00,710 करोड़ रुपए रहा था।
 
वित्त मंत्रालय ने शनिवार को यहां जारी बयान के अनुसार, 31 जनवरी तक 73 लाख 30 हजार जीएसटीआर-3बी रिटर्न भरे गये। चालू वित्त वर्ष में तीसरी बार जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा। है। अप्रैल 2018 में जीएसटी संग्रह 1.03 लाख करोड़ रुपये रहा था। जनवरी 2019 में कुल 1,02,503 करोड़ रुपये के जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) की राशि 17,763 करोड़ रुपए रही।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »