28 Mar 2024, 18:32:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 14 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2019 6:39PM | Updated Date: Jan 18 2019 6:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चौथे सप्ताह बढ़ते हुये 11 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.27 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 397.35 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो 14 सप्ताह का इसका उच्चतम स्तर है। इससे पहले 04 जनवरी को समाप्त सप्ताह में यह 2.68 अरब डॉलर बढ़कर 396.08 अरब डॉलर पर रहा था। 
 
रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार, 11 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.09 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 371.38 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 15.44 करोड़ डॉलर की तेजी के साथ 21.84 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.63 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.66 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 90 लाख डॉलर बढ़कर 1.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »