29 Mar 2024, 01:34:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नौवें दिन भी महंगा हुआ डीजल - पेट्रोल के भी बढ़े दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2019 11:14AM | Updated Date: Jan 18 2019 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डीजल में दाम में वृद्धि का सिलसिला लगातार नौवें दिन जारी रहा। वहीं, पेट्रोल की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में एक दिन की नरमी के बाद फिर तेजी लौटी है। कच्चे तेल के दाम में पिछले दिनों आई तेजी के बाद तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव में लगातार वृद्धि कर रही है। 
 
तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में आठ पैसे जबकि मुंबई और कोलकाता में सात पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया। डीजल की कीमतें दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में 19 पैसे, जबकि मुंबई में 20 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 70.55 रुपए, 72.65 रुपए, 76.18 रुपए और 73.23 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 64.97 रुपए 66.74 रुपए, 68.02 रुपए और 68.62 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »