28 Mar 2024, 15:52:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अमेरिका को पीछे छोड़ भारत बन सकता है दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2019 6:24PM | Updated Date: Jan 15 2019 6:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिका को पीछे छोड़ भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। दरअसल, एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। ब्रिटिश फाइनेंसियल सर्विसेस फर्म स्टैंडर्ड चार्टर्ड, पीएलसी की ओर से जारी रिपोर्ट में यह बताया गया है। भारत 2030 तक अमेरिका से आगे निकलकर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।
 
अमेरिका इन दो एशियाई दिग्गजों से पिछड़ते हुए लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ जाएगा। दुनिया की 5 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की लिस्ट में इंडोनेशिया के चौथे स्थान पर आने की उम्मीद है। वहीं, तुर्की पांचवे स्थान पर खिसक सकता है। अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था में 2020 तक 7.8 प्रतिशत तक की तेजी का अनुमान है, जबकि 2030 तक चीन की आर्थिक ग्रोथ 5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. अर्थव्यवस्था के आकार को देखते हुए प्राकृतिक मंदी को दशातज़ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »