20 Apr 2024, 19:35:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Other Business

दूसरे दिन बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2019 10:41AM | Updated Date: Jan 11 2019 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। कच्चे तेल का दाम बढ़ने के बाद तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई हैं। दिल्ली में पेट्रोल का भाव फिर 69 रुपए लीटर से ऊपर चला गया है। 
 
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 69.07 रुपए, 71.20 रुपए, 74.72 रुपए और 71.67 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 62.81 रुपए, 64.58 रुपए, 65.73 रुपए और 66.31 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
 
दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 19 पैसे और चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। वहीं, डीजल की कीमतें दिल्ली और कोलकाता में 28 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 30 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई गई हैं। पिछले कुछ समय से क्रूड के दाम में लगातार बढ़ोतरी जारी है। फिलहाल क्रूड के दाम 60 डॉलर के आसपास चल रहे हैं। अगर कच्चे तेल के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो पेट्रोल, डीजल में आगे भी बढ़ोतरी जारी रहेगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »