17 Apr 2024, 01:33:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2019 2:55PM | Updated Date: Jan 9 2019 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व बैंक ने वर्ष 2021 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था में गिरावट का पूर्वानुमान जारी किया है, हालांकि उसने कहा है कि भारत की विकास दर बढ़कर 7.5 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी और वह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
 
विश्व बैंक की च्ग्लोबल इकोनॉमिक प्रोस्पेक्ट्सज् रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2017 के 6.7 प्रतिशत से बढ़कर 2018 में 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
 
इसके 2019, 2020 और 2021 में 7.5 प्रतिशत पर बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है और इस प्रकार यह दुनिया की सबसे तेजी से बढऩे वाली अर्थव्यवस्था होगा। वास्तव में किसी और बड़ी अर्थव्यवस्था की विकास दर सात प्रतिशत को भी पार नहीं कर पायेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »