नई दिल्ली। जीएसटी के कलेक्शन के मोर्चे पर मोदी सरकार को बड़ा झटका लगा है। वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2018 में जीएसटी कलेक्शन 94,726 करोड़ रुपये रहा। यह कलेक्शन तीन महीनों में सबसे कम है। नवंबर के 97,637 करोड़ का कलेक्शन हुआ था अक्टूबर में 1.07 लाख करोड़ मिंले थे।