29 Mar 2024, 03:17:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गूगल ने ये खास डूडल बनाकर किया नए साल का स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2019 2:20PM | Updated Date: Jan 1 2019 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नव वर्ष के आगमन पर जहां दुनिया भर के लोग खुशियों में डूबे हैं, वहीं गूगल ने भी खास डूडल बनाकर नए साल का स्वागत किया है। गूगल ने साल 2019 का स्वागत मजेदार डूडल बनाकर किया जिसमें हाथी के दो प्यारे बच्चे गुब्बारों से खेल रहे हैं। दोनों ने रंगीन टोपियां लगा रखी हैं और पार्टी के मूड में नजर आ रहे हैं। उनके आसपास गुब्बारे बिखरे हुए हैं और हाथी का एक बच्चा गुब्बारों पर उछल रहा है वहीं दूसरा सूंड से पॉपकार्न उछालकर 2019 लिख रहा है।
 
गूगल ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सोमवार को एक डूडल बनाकर जाते वर्ष 2018 को विदाई दी थी जिसमें हाथी के दोनों बच्चे 12 बजने का इंतजार कर रहे थे। एक बच्चा गुब्बारों से खेल रहा था तो दूसरा पॉप कॉर्न खा रहा था। डूडल के सबसे ऊपरी हिस्से पर एक झालर लगी हुई है जिस पर पर गूगल लिखा हुआ है। उसके बीचोबीच एक घड़ी है जो 12 बजा रही है जिससे यह पता चलता है कि नये साल का आगमन हो गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »