29 Mar 2024, 19:34:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी - होम लोन की सब्सिडी मार्च 2020 तक बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2019 12:00PM | Updated Date: Jan 1 2019 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। घर खरीदने के बारे में सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। छह लाख से 18 लाख सालाना कमाने वाले लोग अगर पहली बार घर खरीदने जा रहे हैं तो वे मार्च 2020 तक होम लोन में सब्सिडी योजना के तहत अप्लाइ कर सकते हैं। आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को यह घोषणा की। पुरी ने कहा कि मध्यम आय वर्ग के लिए क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम का प्रदर्शन और ग्रोथ काफी अच्छी रही है।
 
2.67 लाख की छूट
इस योजना के तहत लाभार्थियों को 2.67 लाख रुपए की छूट मिलती है। योजना 31 मार्च 2019 को खत्म हो रही थी। पीएम मोदी ने 31 दिसंबर 2016 को मध्यम आय वर्ग के युवा पेशेवरों और उद्यमियों को सस्ते आवास मुहैया कराने के लिए आवास ऋण में सब्सिडी देने की योजना की घोषणा की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »