28 Mar 2024, 18:05:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

प्रधानमंत्री आवास योजना में तीन लाख से अधिक मकानों के निर्माण की मंजूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2018 7:04PM | Updated Date: Dec 27 2018 7:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात समेत अन्य राज्यों के लिये तीन लाख 10 हजार 597 मकानों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय  आवास  और शहरी कार्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत  शहरी गरीब लोगों के लिए 3 तीन 10 हजार 597 अन्­य किफायती मकानों के  निर्माण की मंजूरी दी है। यह मंजूरी केंद्रीय मंजूरी और निगरानी  समिति की 41 वीं बैठक में दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अब  स्वीकृत मकानों की कुल संख्या 68 लाख 54 हजार 126 हो गई हैं।
 
समिति ने उत्तर  प्रदेश के लिए एक लाख आठ हजार 135 मकानों के निर्माण को मंजूरी दी है। कर्नाटक के लिए  1,05,502 मकान, आंध्र प्रदेश के लिए 57,433 मकान, ओडिशा के लिए 21,894 मकान और गुजरात के लिये 17,633 मकान मंजूर किए गए। आवास  और शहरी कार्य मंत्रालय में सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की  अध्यक्षता में हुई बैठक में  कुल 4,658 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को  मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं की लागत 14,662 करोड़ रुपये है जिसमें  केंद्रीय सहायता 4658 करोड़ रूपये की होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »