29 Mar 2024, 10:12:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 61.39 करोड़ डॉलर घटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2018 12:04PM | Updated Date: Dec 23 2018 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 61.39 करोड़ डॉलर घटकर 393.12 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 07 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में यह 1.66 करोड़ डॉलर बढ़कर 393.73 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, 14 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 61.36 करोड़ डॉलर घटकर 367.87 अरब डॉलर पर आ गया। हालांकि, इस दौरान स्वर्ण भंडार 3.72 करोड़ डॉलर बढ़कर 21.19 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.25 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 2.62 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 70 लाख डॉलर घटकर 1.45 अरब डॉलर रह गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »