19 Apr 2024, 21:33:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत में घुसे जैश के 7 खूंखार आतंकी, दिल्ली में हाई अलर्ट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2018 2:23PM | Updated Date: Nov 15 2018 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पाकिस्तान के बॉर्डर से जैश ए मोहम्मद के 7 खूंखार आतंकियों के भारत में घुसपैठ करने की खबर मिली है।  खुफिया रिपोर्ट्स के आधार पर ये कहा जा रहा है कि ये आतंकी पाकिस्तान बॉर्डर से पंजाब में घुसे हैं और दिल्ली की तरफ बढ़ रहे है। खुफिया एजेंसी ने किसी बड़ी साजिश के अंदेशे के चलते दिल्ली में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो घुसपैठ के बाद से ये आतंकी पंजाब इलाके में हैं और दिल्ली की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। 
 
पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस के इनपुट के बाद भारत-पाक सीमा पर सख्ती और सतर्क रहने का अलर्ट जारी किया गया है। इस आतंकी घुसपैठ और पंजाब में बुधवार को चार संदिग्धों के द्वारा लूटी गई कार की घटना का आपस में कनेक्शन जोड़ कर देखा जा रहा है। ऐसे हालात को देखते हुए खूफिया एजेंसी ने पूरे पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »