28 Mar 2024, 22:41:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैलिफोर्निया के जंगलों में आग से मरने वालों की संख्या हुई 48

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2018 11:48AM | Updated Date: Nov 15 2018 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यू यॉर्क। अमेरिका के पश्चिमी राज्य कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। बूटी काऊंटी के शैरिफ कोरी होनिया ने बुधवार को यह जानकारी दी । मंगलवार तक मरने वालों की आधिकारिक संख्या 42 बताई गई थी और आज पैराडाइज शहर में घरों के मलबे से छह और लोगों के शव बरामद होने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ कर 48 हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस आग को गंभीर आपदा घोषित कर दिया है और जिन लोगों के मकान इस आग में जले हैं उन्हें बनाने और मरम्मत के लिए सरकारी अनुदान  मिलेगा। शैरिफ ने  एक संवाददाता सम्मेलन में बताया आज छह और लोगों के शव मिले हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »