20 Apr 2024, 04:14:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस - असम दौरे पर पी चिदंबरम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 10:43AM | Updated Date: Nov 9 2018 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। लोकसभा चुनावों की तैयारी में कांग्रेस पार्टी पूरे दमखम के साथ अभी से जुट गई है। इसकी तैयारियों में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता लगातार असम का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस की एक विशेष सभा में हिस्सा लेने के लिए पार्टी के शीर्ष नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम गुवाहाटी पहुंचे हैं।
 
बीती रात को वे गुवाहाटी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका पार्टी के नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। हवाई अड्डे से वे सीधे सर्किट हाऊस के लिए रवाना हो गए। जहां पर रात को कांग्रेसी नेताओं के साथ उन्होंने चर्चा की। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया है कि शुक्रवार को पार्टी की एक विशेष बैठक होने वाली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »