19 Apr 2024, 05:26:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशियाई विमान का ब्लैक बॉक्स मिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2018 12:30PM | Updated Date: Nov 2 2018 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशियाई नौसेना के गोताखोरों ने दुर्घटनाग्रस्त हुए लॉयन एयरलाइंस विमान का एक ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया। इस हादसे में भारतीय पायलट समेत सभी 189 लोगों की मौत हो गई थी। खबरों के अनुसार गोताखोरों ने गुरुवार सुबह समुद्र में 100 मीटर की गहराई से गहरे नारंगी रंग का एक ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया। विमान में दो ब्लैक बॉक्स होते हैं।
 
एक में विमान का डाटा और दूसरे में पायलट और सह -पायलट के बीच बातचीत रिकॉर्ड होती है। परिवहन सुरक्षा समिति के जांचकर्ता बमबांग इरवान ने बताया कि ब्लैक बॉक्स से इस जांच में मदद मिलेगी कि दो माह पहले ही सेवा में लाए गए विमान में किस तरह की खराबी आई और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »