19 Apr 2024, 20:04:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सामूहिक कब्र से 1500 नागरिकों के शव बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2018 12:02PM | Updated Date: Nov 2 2018 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। सीरिया के रक्का प्रांत में एक सामूहिक कब्र से 1500 से अधिक नागरिकों के शव बरामद हुए हैं।  यह क्षेत्र कभी  इस्लामिक स्टेट (आईएस) के पूर्ण नियंत्रण में था। खबरों के मुताबिक कब्र से जो शव बरामद किए गए हैं वे  रक्का पर अमेरिकी हवाई हमले में मारे गये नागरिकों के हैं। रक्का में कब्रों से अभी तक चार हजार से भी अधिक नागरिकों के शव बरामद किए जा चुके हैं और रोजाना कब्र से नए शव  बाहर निकाले जा रहे हैं। अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन ने रक्का पर कब्जा करने के लिए कुर्दीश नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्स (एसडीएफ) का साथ दिया था जो वर्ष 2017 में आईएस की वास्तविक राजधानी थी। हवाई हमले में प्रांतीय राजधानी का  85 फीसदी हिस्सा तबाह हो गया था।  इस्लामिक स्टेट का  2014 में बड़े हिस्से पर कब्जा था लेकिन अब यह संगठन मिटने के कगार पर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »