29 Mar 2024, 21:23:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान : जेलकर्मियों को ले जा रही गाड़ी पर हमला, 9 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2018 1:49PM | Updated Date: Oct 31 2018 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में बुधवार को पुल चरखी जेल के पास आत्मघाती हमले में 9 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी खामा प्रेस के मुताबिक, एक आत्मघाती हमलावर ने जेलकर्मियों को ले जा रहे एक वाहन को निशाना बनाया। गाड़ी में अधिकतर महिलाएं मौजूद थीं। यह हमला बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, करीब नौ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। 
 
मृतकों की संख्या को लेकर विरोधाभासी रिपोर्टे हैं क्योंकि एक अन्य अधिकारी ने मृतकों की संख्या सात बताई है और कहा कि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। फिलहाल किसी भी व्यक्ति या आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि इससे पहले चुनाव के दौरान 20 अक्टूबर को भी काबुल में आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें करीब 15 लोगों की मौत हुई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »