24 Apr 2024, 21:30:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में प्लेन क्रैश - भारतीय पायलट सहित 189 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2018 10:51AM | Updated Date: Oct 30 2018 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। सोमवार को समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए इंडोनेशियाई विमान के भारतीय पायलट भव्य सुनेजा की मृत्यु हो गई। यहां भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। पांगकलपिनांग जा रहा लॉयन एयर का विमान जेटी610 जकार्ता सुकर्णो हत्ता अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 
 
विमान में 188 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। हादसे  में 189 लोगों के मारे जाने का आशंका है। जकार्ता में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, जकार्ता के समुद्रतट के पास आज लॉयन एयर विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के साथ हमारी गहरी संवेदना है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि जेटी 610 विमान को लेकर उड़ान भर रहे भारतीय पायलट भव्य सुनेजा की भी जान चली गई। दूतावास क्राइसिस सेंटर के साथ संपर्क में है और हरसंभव सहायता के लिए तालमेल कर रहा है। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि विमान में 178 वयस्क यात्री, एक बच्चा और दो नवजात थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »