28 Mar 2024, 22:12:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हिलरी क्लिंटन और ओबामा के घर में मिला विस्फोटक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2018 4:17PM | Updated Date: Oct 25 2018 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और हिलरी क्लिंटन के घर से एक विस्फोटक डिवाइस मिलने की खबर है। क्लिंटन का घर न्यू यॉर्क के उपनगरीय इलाके में है। एक अमेरिकी अधिकारी ने यह जानकारी दी है। इसके अलावा वाइट हाउस और टाइम वॉर्नर सेंटर को संबोधित एक संदिग्ध पैकेज भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी ही संदिग्ध डिवाइस पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के घर भी भेजी गई है। न्यूज एजेंसी एएफपी की मानें तो न्यू यॉर्क स्थित सीएनएन के दफ्तर को भी खाली कराया गया है।
 
व्हाइट हाउस ने इस पूरे मामले की निंदा की है।  ऐसी ही डिवाइस अरबपति डेमोक्रेट फिलांथ्रोपिस्ट जॉर्ज के घर से भी मिली थी। पुलिस के मुताबिक, जहां क्लिंटन रहते हैं, उस इलाके को घेर लिया गया और जांच की जा रही है। अभी तक मिली सूचना के मुताबिक क्लिंटन को आने वाले मेल की देखरेख करने वाले टेक्निशन को यह डिवाइस मिली। मामले की जांच एफबीआई और स्थानीय पुलिस कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »