29 Mar 2024, 21:19:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

500 बड़े उद्योगपतियों के साथ इस हफ्ते चीन जाएंगे प्रधानमंत्री शिंजो आबे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2018 6:09PM | Updated Date: Oct 22 2018 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे देश के करीब 500 बड़े उद्योगपतियों के साथ इस सप्ताह तीन दिवसीय दौरे पर चीन की राजधानी बीजिंग जाएंगे। जापान सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि आबे का तीन दिवसीय चीन दौरा गुरुवार से शुरू होगा। आबे का दौरा चीन के साथ द्विपक्षीय संबंध सामान्य बनाने की दिशा में एक और कदम होगा।
 
गौरतलब है कि चीन के साथ जापान के संबंधों में पूर्वी चीन सागर के एक द्वीप की दावेदारी को लेकर खटास आयी है। दोनों देशों के बीच 2012 में विवाद हुआ था। जापान टुडे के अनुसार चीन जापान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार है और अमेरिका के चीन की वस्तुओं पर आयात कर काफी बढ़ा देने से जापान-चीन के संबंध और महत्वपूर्ण हो गये हैं।  चीन ने भी अमेरिका से आयातित सामानों पर शुल्क बढ़ा दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »