28 Mar 2024, 23:10:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सम्मेलन के लिए सऊदी अरब जाएंगे इमरान खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2018 11:08AM | Updated Date: Oct 20 2018 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान  सऊदी के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज के विशेष न्यौता पर फ्यूचर इनवेस्मेंट इनिशिएटिव कांफ्रेंस (एफआईआईसी) में शामिल होने के लिए अगले सप्ताह रियाद जाएंगे। सऊदी अरब के नागरिक एवं वॉशिंगटन पोस्ट समेत कई मीडिया हाउस के  लिए लिखने वाले पत्रकार जमाल खाशोगी के दो अक्टूबर को तुर्की की राजधानी इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य  दूतावास से लापता होने और उनकी हत्या के गहराते संशय के बीच अमेरिका ,ब्रिटेन और फ्रांस ने इस सम्मेलन का बहिष्कार किया है। पाकिस्तानी  विदेश कार्यालय ने शुक्रवार को बयान जारी करके जानकारी दी कि खान की 23 अक्टूबर को सऊदी अरब की राजधानी रियाद पहुंचने की संभावना है। वह दो दिवसीय सम्मेलन के पहले सत्र में शामिल होंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »