29 Mar 2024, 04:00:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक : सरकारी इमारतों में बिना दुपट्टा नहीं जा सकेंगी महिलाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2018 11:02AM | Updated Date: Oct 20 2018 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इमरान खान ने सरकार बनने के बाद कई निर्णय लिए हैं। उन निर्णयों में पाकिस्तान के इस्लामीकरण का भी फैसला शामिल है। इसके तहत पंजाब सिविल सचिवालय ने पाकिस्तान के लाहौर में आदेश जारी किया है कि महिलाओं को सिर कौ बगैर दुपट्टा या स्कार्फ पहने प्रवेश नहीं करने दिया जाए। यह आदेश पंजाब के प्राथमिक और माध्यमिक स्वास्थ्य सुरक्षा मंत्री डॉ. यास्मीन राशिद ने जारी किया है।
 
बगैर दुपट्टा जाने पर प्रवेश रोका
इस बारे में सिद्रा भट्ट ने अपना अनुभव साझा करते हुए ट्वीटर पर वीडियो शेयर किया है। सिद्रा ने बताया कि यह आदेश सुनकर मंत्रालय के ब्लॉक में सिविल सचिवालय में गई थी। मैंने सुना था कि बगैर दुपट्टा महिलाओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। मुझे भी प्रदेश से मना कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि डॉ. यास्मीन राशिद के आदेश पर ऐसा किया है। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया।
 
मौखिक आदेश हुआ जारी
वीडियो क्लिप में एक गार्ड कह रहा है कि मंत्री ने जो आदेश दिया है, उसके अनुसार महिला उचित और आवश्यक पोशाक में होना चाहिए। जिस महिला ने यह वीडियो पोस्ट किया है, उसका कहना है कि उसने कोई आपत्तिजनक ड्रेस नहीं पहना है। इस दौरान उसकी गार्ड से बहस भी हुई। गार्ड कह रहा है कि दुपट्टा पहनकर आओ, तुम्हे प्रदेश दे दिया जाएगा। सिद्रा पूछती है कि क्या इस बारे में कोई लिखित आदेश जारी किया गया है, गार्ड ने कहा, नहीं यह आदेश मौखिक जारी किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »