18 Apr 2024, 10:12:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका ने चीनी कंपनी से छीनकर भारत को दिया हाउसिंग का ठेका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2018 11:00AM | Updated Date: Oct 20 2018 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका के पीएम के भारत दौरे के पूर्व वहां की सरकार ने अपनी तरफ से खास तोहफा दिया है। श्रीलंका ने 30 करोड़ डॉलर (22 अरब रुपए से अधिक) की हाउसिंग डील चीनी कंपनी को देने का फैसला बदल दिया है। श्रीलंका सरकार ने कहा है कि अब इस डील को भारतीय कंपनी की जॉइंट वेंचर पूरा करेगी। श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं और शनिवार को उनकी मुलाकात पीएम नरेंद्र मोदी से होगी। श्रीलंका और भारत के अर्से से अच्छे संबंध हैं।
 
श्रीलंका के उत्तर और पूर्व में रहने वाले तमिलों की वजह से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और एथनिक लिंक का लंबा इतिहास है। चीन की सरकारी कंपनी चाइना रेलवे पेइचिंग इंजीनियरिंग ग्रुप को लिमिटेड ने अप्रैल में श्रीलंका के जाफना में 40000 घरों को बनाने का 30 करोड़ डॉलर का ठेका हासिल किया था।
 
चीन ने निष्पक्ष संबंध की उम्मीद जताई
प्रवक्ता ने बताया कि बाकी के घर बनाने का ठेका उस कंपनी को दिया जाएगा जो कम कीमत पर काम करने के लिए तैयार होगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आगे आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए चीन पर भी विचार किया जाएगा। वहीं, बीजिंग में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चीन और श्रीलंका के बीच के संबंध को निष्पक्ष रूप से देखा जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »