28 Mar 2024, 20:27:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की से रिहा हुए अमेरिकी पादरी ब्रूनसन ने की राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2018 10:23AM | Updated Date: Oct 15 2018 10:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 वॉशिंगटन। तुर्की से दो साल बाद रिहा हुए अमेरिकी पादरी एंड्रयू ब्रूनसन ने शनिवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। एक रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान ब्रूनसन ने अपनी रिहाई सुनिश्चित कराने के लिए ट्रंप और उनके प्रशासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने ओवल कार्यालय में  ट्रंप के लिए प्रार्थना की और उन्हें अमेरिका के लिए महान आशीर्वाद बताया। 

इससे पहले ट्रंप ने ब्रूनसन की रिहाई में मदद करने के लिए तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तय्यिप एर्दोगन का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ब्रूनसन की रिहाई के फैसले को दोनों देशों के बीच वृहत संबंध की ओर बढ़ने वाला अद्भुत कदम करार दिया। तुर्की के प्रशासन ने ब्रूनसन पर गैर कानूनी कुर्दिस्तान वर्कर पार्टी और वर्ष 2016  में तुर्की में सत्ता परिवर्तन की असफल कोशिश करने वाले गुलेनिस्ट आंदोलन से संबंधित होने का आरोप लगाया था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »