29 Mar 2024, 13:31:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अपने पहले दौरे पर न्यूयॉर्क पहुंचे क्यूबा के नए राष्ट्रपति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 10:50AM | Updated Date: Sep 25 2018 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हवाना। क्यूबा के नए राष्ट्रपति मिगुएल डायज कैनेल अमेरिका के अपने पहले दौरे पर न्यूयॉर्क पहुंचे जहां वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने देश पर दशकों पुराने अमेरिकी व्यापार प्रतिबंध की निंदा करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने पूर्ववर्ती बराक ओबामा के शासन के दौरान राजनयिक संबंधों की बहाली के बाद पिछले साल प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया था जिसके बाद शीत युद्ध के शत्रु देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। 
 
वाशिंगटन ने यह भी आरोप लगाया कि हवाना में अमेरिकी राजनयिकों पर स्वास्थ्य हमलों की कई घटनाएं हुई थीं। क्यूबा सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। सरकारी आउटलेट क्यूबाडेबेट के मुताबिक गत अप्रैल में अपने पूर्ववर्ती राउल कास्त्रो से राष्ट्रपति का पद संभालने वाले कैनेल बुधवार को यूएनजीए नेल्सन मंडेला शांति शिखर सम्मेलन और आम सभा को संबोधित करेंगे।
 
उस सत्र में क्यूबा अपने देश पर अमेरिकी व्यापार प्रतिबंध को हटाने के लिए एक प्रस्ताव पेश करेगा। क्यूबा के विदेश मंत्रालय के अनुसार कैनेल ने अपने आगमन के बाद कहा, 'हम क्यूबा की आवाज लाये हैं कि उपरोक्त सभी नाकाबंदी की असामान्य नीति को अस्वीकार किया जाये। एक ऐसी नीति जो पहले से ही असफल रही है और जो असफल रहेगी तथा यह मानवता के इतिहास में सबसे लंबी नाकेबंदी है।'
हालांकि गैर बाध्यकारी संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव में अमेरिका से जल्द से जल्द क्यूबा पर प्रतिबंध को रद्द करने का आग्रह किया गया है। केवल अमेरिकी कांग्रेस पूरी तरह से प्रतिबंध हटा सकती है, जिसे 50 साल पहले लागू किया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »