19 Apr 2024, 19:53:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जेल से रिहा होंगे नवाज शरीफ, बेटी और दामाद कैप्टन मोहम्मद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 1:46PM | Updated Date: Sep 20 2018 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। बुधवार का दिन पाकिस्तान में सत्ता से बेदखल कर दिए गए पूर्व पीएम नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम नवाज और दामाद कैप्टन मोहम्मद सफदर के लिए खुशखबरी लेकर आया है। इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने एवनफील्ड केस में तीनों को सुनाई गई सजा पर रोक लगा दी है। बता दें कि छह जुलाई को अकाउंटिबिलिटी कोर्ट ने नवाज, मरियम और सफदर को क्रमश: 10, 7 और 1 साल की सजा सुनाई थी।  कोर्ट का फैसला आते ही पीएमएल-एन के कार्यकर्ता कोर्ट रूम में खुशी से झूम उठे। कोर्ट के फैसले के बाद औपचारिकताएं पूरी कर तीनों को जेल से रिहा कर दिया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »