29 Mar 2024, 14:45:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन में भारतीय मूल के परिवार के घर में लगाई आग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 1:16PM | Updated Date: Sep 20 2018 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन में रह रहे एक भारतीय मूल के परिवार के घर में आग लगा दी गई। हालाकि इस घटना में परिवार के सभी चारों सदस्य बाल-बाल बच गए। पुलिस इसे घृणा अपराध मानते हुए जांच कर रही है। ब्रिटेन में रह रहे मयूर कार्लेकर, उनकी पत्नी रितु और दो बच्चे शनिवार रात अपने घर में गहरी नींद में थे जब उनके पड़ोसियों ने उन्हें जगाया। दक्षिण पूर्वी लंदन में ओरपिंगटन के बोर्कवुड पार्क इलाके में स्थित उनके घर के बाहर भयंकर आग लगी थी, जिसे देखकर पड़ोसियों ने ही दमकल को सूचित किया।
 
मेट्रोपॉलिटन पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, 'मेट्रोपॉलिटन पुलिस इसे घृणा अपराध मानते हुए जांच कर रही है। यह आगजनी और आपराधिक क्षति पहुंचाने का मामला है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।'  इलाके की सीसीटीवी फुटेज में चार से पांच युवक कार्लेकर परिवार के घर के बाहर बाड़े में आग लगाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वह परिवार 1990 के दशक में मुंबई से यहां आ गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »