19 Apr 2024, 03:06:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हांगकांग समान लिंगी दंपतियों को देगा पराश्रित वीजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2018 11:42AM | Updated Date: Sep 19 2018 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हांगकांग। हांगकांग ने कहा कि वह विदेशी समानलिंगी दंपतियों को पराश्रित वीजा प्रदान करेगा। हांगकांग के सर्वोच्च न्यायालय ने दो माह पहले ब्रिटिश समलैंगिकों को दंपति वीजा प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय दिया था। हांगकांग सरकार ने अपनी वीजा नीति में किये गये बदलावों की घोषणा के तहत विदेशों से आने वाले नागरिकों में समानलिंगी साथियों तथा दंपतियों, विपरीत लैंगिक साथियों और विपरित लैंगिक जोड़ों को शामिल कर लिया है।
 
इस तरह के संबंधों में रहने वाले लोगों को हांगकांग सामान्य प्रवास के लिए पराश्रित वीजा प्रदान करेगा। सरकार ने कहा, 'संशोधित नीति के अनुसार अपने पराश्रितों की देखरेख करने और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने में समर्थ लोगों को ही हांगकांग में प्रवासी वीजा प्रदान किया जाएगा।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »