29 Mar 2024, 16:54:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अजय माकन के इस्तीफे की खबरों को कांग्रेस ने किया खारिज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2018 10:06AM | Updated Date: Sep 18 2018 10:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफे की खबरों की बीच कांग्रेस ने बताया कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने बताया की माकन का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वो विदेश गए हैं और हाल ही में वो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको से भी मिले थे। 
 
वहीं मीडिया में आई खबरों के मुताबिक दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा था कि माकन ने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा है। हालांकि अभी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। इस्तीफा देने के पीछे उन्होंने अपने स्वास्थ कारणों का हवाला दिया। मीडिया में आ रहीं रिपोर्ट्स के जरिए जानकारी मिली है कि इस्तीफा देने के बाद माकन अपने इलाज के लिए विदेश रवाना हो गए हैं।
 
मीडिया रिपॉर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि अजय माकन गुरुवार यानी 13 सितंबर को ही अपना इस्तीफा राहुल गांधी और दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको को भेज चुके थे। हाल ही में पार्टी द्वारा पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में भारत बंद में पार्टी का बखूबी साथ दिया था। साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी आरोप लगाए थे।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर कांग्रेस ने अब दिल्ली सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया था। कांग्रेस का मनना है कि तेल के दामों में बढ़ोत्तरी के लिए केजरीवाल सरकार भी जिम्मेदार है। जानकारी के लिए बता दें कि बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद बुलाया था जिसमें उसे दिल्ली सरकार का समर्थन मिला था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »