29 Mar 2024, 03:11:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बोहरा समाज के कार्यक्रम में पहुंचे मोदी तो एनसीपी नेता ने दिया ये विवादित बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2018 3:16PM | Updated Date: Sep 17 2018 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 68वें जन्मदिन के मौके पर देश और दुनिया के लोग बधाई दे रहे हैं लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता माजिद मेनन ने प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्पणी की है। प्रधानमंत्री मोदी गत शुक्रवार को इंदौर में बोहरा समाज के एक धार्मिक कार्यक्रम में शरीक हुए थे और उन्होंने इस समाज की प्रशंसा की थी।
 
पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर राकांपा नेता ने उन पर निशाना साधा। राकांपा नेता ने कहा, 'मोदी जी, बोहरा समाज के पास इस विचार से गए कि शायद मुसलमानों को रिझा लिया जाएगा लेकिन ना वो इधर के रहेंगे और ना ही उधर के।' मेनन ने इसके आगे जो बात कही उसका जिक्र करना प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। राकांपा नेता के इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »