28 Mar 2024, 14:03:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में 'फ्लोरेंस' तूफान का कहर - 13 की मौत, ट्रंप करेंगे दौरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2018 11:41AM | Updated Date: Sep 17 2018 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विल्सन/नॉर्थ कैरोलिना। अमेरिका में उष्णकटिबंधीय तूफान फ्लोरेंस के कारण नॉर्थ कैरोलिना और साऊथ कैरोलिना में भारी बारिश के बाद तूफान ने आतंरिक इलाकों में दस्तक दी। तूफान के कारण 13 लोगों के मरने की खबर है। भारी बारिश के कारण दोनों प्रांतों में काफी नुकसान हुआ है। फ्लोरेंस के शुक्रवार को समुद्री तट से टकराने के बाद हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण काफी तबाही हुई है। 
 
50 से ज्यादा लोगों को किया एयरलिफ्ट
नॉर्थ कैरोलिना में बाढ़ के पानी में फंसे हुए करीब 50 लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिए सुरक्षित बचा लिया गया। नॉर्थ कैरोलिना में 26000 से अधिक लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली हुयी है। तूफान के कारण नॉर्थ कैरोलिना में 6,76,000 घरों और व्यापारिक इमारतों की बिजली काट दी गयी है। जबकि साऊथ कैरोलिना में 119,000 घरों के लोगों को बिना बिजली के रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। 
 
ट्रंप करेंगे दौरा
व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राहत एवं बचाव अभियान के लिए संघीय कोष से मदद देने को मंजूरी प्रदान कर दी है और वह अगले सप्ताह प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। राष्ट्रीय तूफान केन्द्र के मुताबिक फ्लोरेंस जैसे-जैसे साऊथ कैरोलिना की ओर बढ़ रहा है उसकी तीव्रता में कमी आ रही है। तूफान के कारण 45 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रहीं हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »