28 Mar 2024, 15:23:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

माल्या और राहुल 'जुगलबंदी' से बार-बार झूठ बोल रहे हैं : पीयूष गोयल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2018 12:39PM | Updated Date: Sep 14 2018 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर गंभीर आरोप लगाए, जिसका जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि माल्या और राहुल 'जुगलबंदी' से  बार-बार झूठ बोल रहे हैं।  यह भी सवाल उठा कि राहुल की लंदन यात्रा के तुरंत बाद अचानक माल्या क्यों बोले।
 
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीयूष गोयल ने कहा कि विजय माल्या को मौजूदा सरकार ने किसी तरह का लोन या कोई छूट नहीं दी। जो भी हुआ पूर्व सरकार के वक्त हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने विजय माल्या की मदद की थी। उन्होंने कहा, 2010 से यूपीए ने माल्या और किंगफिशर को राहत देने के लिए नियमों को तोड़ा था। 
 
गोयल बोले, यूपीए की सरकार ने विजय माल्या को लोन क्यों दिए और रिजर्व बैंक के ऊपर दबाव क्यों डाला गया? यूपीए सरकार ने माल्या को छूट क्यों दी? इन सबका राहुल गांधी और कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए गोयल ने कहा कि जिस परिवार और पार्टी ने देश का पैसा लुटाया, झूठ बोलकर वह अपना डिफेंस बना रहे हैं। गोयल ने कहा कि माल्या की बात को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। वे बोले, हर गुनाह करनेवाला व्यक्ति कुछ भी बोलता है उस पर विश्वास नहीं करना चाहिए।
 
पीएल पुनिया पर प्रेशर 
बता दें कि पीएल पुनिया ने दावा किया था कि उन्होंने संसद में माल्या और जेटली की मुलाकात देखी थी। इसका जवाब देते हुए गोयल ने कहा, वह बार-बार बयान बदल रहे हैं। ढाई साल के बाद उन्हें यह मुलाकात क्यों याद आई? 
 
सेटलमेंट के लिए मिले थे जेटली से 
सुनवाई के दौरान माल्या ने कहा था कि वह भारत छोड़ने से पहले वित्त मंत्री से मिलकर आए थे। माल्या ने कहा था, 'वह सेटलमेंट को लेकर वित्त मंत्री से मिले थे, लेकिन बैंकों ने मेरे सेटलमेंट प्लान को लेकर सवाल खड़े किए।' माल्या ने कहा कि वह अपना बकाया चुकाने के लिए तैयार हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »