29 Mar 2024, 19:26:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस नेता संजय निरुपम का विवादित बयान - PM मोदी को बताया अनपढ़-गंवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2018 6:55PM | Updated Date: Sep 12 2018 6:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने पीएम मोदी के लिए ‘अनपढ़-गंवार’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। संजय निरुपम ने भाषा की मर्यादा को लांघते हुए कहा कि यह देश की जनता और युवाओं का दुर्भाग्य है कि उन्हें अपने प्रधानमंत्री की डिग्री के बारे में जानकारी नहीं है। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने बुधवार को एक बार फिर पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। निरुपम ने कहा कि भारत के युवाओं को देश के पीएम की डिग्री के बारे में नहीं पता है, जबकि बच्चों को पीएम मोदी पर बनी फिल्म दिखाई जा रही है। जोकि सरासर गलत है। बच्चों को राजनीति से दूर रखना चाहिए। 
 
बताते चलें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब संजय निरुपम ने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की हो। इससे पहले भी वह ट्विटर के जरिए पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान देते रहते हैं। 6 सितंबर को भी उन्होंने पीएम मोदी की एक फेक तस्वीर जिसमें फोटोशॉप के जरिए बदलाव किए गए थे, को ट्वीट किया था। इसको लेकर उनकी काफी किरकिरी हुई थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »