29 Mar 2024, 04:37:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इमरान मंत्रिमंडल का विस्तार, छह नए मंत्री शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2018 1:41PM | Updated Date: Sep 12 2018 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए तीन केंद्रीय एवं तीन राज्यमंत्रियों को शामिल किया। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने राष्ट्रपति भवन 'ऐवान-ए-सदर' में आयोजित समारोह में नये मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। केंद्रीय मंत्रियों में उमर अयूब, अली मोहम्मद खान मेहर और सैयद अली हैदर जैदी तथा राज्यमंत्रियों में मुहम्मद शाबिर अली, मुराद सईद और मुहम्मद हम्माद अजहर ने मंत्रिपद की शपथ ली। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »