19 Apr 2024, 05:34:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्ट्रपति पद की चुनावी दौड़ से बाहर हुए पूर्व राष्ट्रपति लुला इनासिओ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2018 12:15PM | Updated Date: Sep 12 2018 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुरीतिबा। ब्राजील के कुरीतिबा जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनासिओ लुला दा सिल्वा आगामी सात अक्टूबर को होने वाले चुनाव से हटने पर सहमत हो गए और अपनी वर्कर पार्टी के फर्नांडो हद्दाद को उम्मीदवार बनाने की अनुमति दे दी है। लुला ने उम्मीद जताई कि वर्कर पार्टी के प्रमुख बदलने में कुछ और समय देने वाली याचिका पर उच्चतम न्यायालय सहमति दे देगा।
 
ब्राजील के शीर्ष चुनाव न्यायालय ने पिछले हफ्ते भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें दोषी ठहराते हुए प्रतिबंध लगा दिया था और उन्हें अपना नाम वापस लेने के लिए 10 दिन का समय दिया था। सूत्रों ने बताया कि हद्दाद को आधिकारिक प्रत्याशी बनाया जाएगा। कुरीतिबा स्थित फेडरल पुलिस मुख्यालय में बाहर लुला ने इसकी घोषणा की। उन्हें रिश्वत लेने के आरोप में 12 साल की सजा मिली है और वह अप्रैल से जेल में सजा काट रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »