19 Apr 2024, 06:04:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

युगांडा में सांसदों और पत्रकारों पर बलप्रयोग पर अमेरिका ने जताई चिंता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2018 11:36AM | Updated Date: Sep 12 2018 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने युगांडा में सांसदों और पत्रकारों पर हुए बलप्रयोग पर 'गंभीर चिंता' व्यक्त की है। अमेरिकी अधिकारी ने अपने बयान में कहा कि देश के उत्तरी पश्चिमी अरुआ जिले में सुरक्षाबलों ने सांसदों और पत्रकारों के खिलाफ अत्याधिक बलप्रयोग किया है। बयान में कहा गया, 'हमें युगांडा के सुरक्षाबल स्पेशल फोर्स कमान  द्वारा सांसदों और पत्रकारों और अन्य के खिलाफ अत्याधिक बलप्रयोग किये जाने को लेकर कई विश्वनीय रिपोर्टें प्राप्त हुई हैं। अमेरिका यह स्पष्ट कर देना चाहता है कि युगांडा सरकार द्वारा इस तरह के मानवाधिकार का उल्लंघन अस्वीकार्य है।
 
' युगांडा के पांच सांसदों को पिछले महीने अरुआ से गिरफ्तार किया गया था जिसमें विपक्षी दल के नेता रॉबर्ट क्यागुलनयी भी शामिल थे जिन्हें म्यूजिशन बॉबी वाइन के नाम से जाना जाता है। क्यागुलनयी और उनके साथी सांसद फ्रांसिस जैके ने कहा कि हिरासत में उनको प्रताड़ित किया गया। युगांडा के विपक्षी दल ने अमेरिका से युगांडा को दी जाने वाली सैन्य सहायता को स्थगित करने की मांग की है। वर्ष 1986 से युगांडा की सत्ता पर काबिज राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने रविवार को देश की राजनीति में विदेश हस्तक्षेप को लेकर चेतावनी दी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »