18 Apr 2024, 10:00:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फोन के जरिए देशवासियों को कई सुविधाएं दे रही सरकार : PM मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2018 3:36PM | Updated Date: Sep 11 2018 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुपोषण के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करने का आह्वान करते हुए आज कहा कि मजबूत राष्ट्र के लिए स्वस्थ बचपन पहली शर्त है और इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा। मोदी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर की लाखों आंगनवाडी, आशा और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए कहा कि स्वस्थ और सक्षम भारत के निर्माण में आप सभी की शक्ति पर पूरे देश को पूरा भरोसा है। कुपोषण के खिलाफ जंग छेड़ दी गई है और आप लोग इसमें अग्रिम पंक्ति में हो।
 
उन्होंने सुदृढ़ राष्ट्र के लिए नागरिकों का स्वस्थ होना आवश्यक है और इसके लिए स्वस्थ बचपन देना होगा। उन्होंने कहा, हमें मिलकर कुपोषण के खिलाफ, गंदगी के खिलाफ, मातृत्व की समस्याओं के खिलाफ सफलता हासिल होगी। तभी ट्रिपल 'ए' की हमारी ये ताकत देश को 'ए श्रेणी' में रखेगी, शीर्ष पर रखेगी।
 
आंगनवाडी, आशा और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कल्याण के लिए शुरु की गई विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि टेक्नॉलॉजी ने अनेक मुश्किलों को आसान कर दिया है। टेक्नॉलॉजी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। फोन अनेक सवालों का जवाब है। सरकार तो फोन के माध्यम से ही अनेक प्रकार की सुविधाएं सभी देशवासियों तक पहुंचा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »