29 Mar 2024, 15:46:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इमाम ने की हिजाब से बैन हटाने की मांग, पद से हटाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2018 10:46AM | Updated Date: Sep 11 2018 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ताशकंद। उज्बेकिस्तान में हिजाब से बैन हटाने की मांग करने वाले एक इमाम को पद से हटा दिया गया है। इमान ने राष्ट्रपति शावकत मिरजीयोयेव से धार्मिक चिंन्हों जैसे कि महिलाओं के हिजाब और पुरुषों की दाढ़ी से बैन हटाने की मांग की थी। बता दें 2016 में सत्ता में आए मिर्जियोयेव ने धार्मिक स्वतंत्रता पर लगी रोक पर काफी छूट दी है। यह उनके प्रचार का भी हिस्सा भी था। 
 
हालांकि इस सरकार ने धार्मिक कपड़ों जैसे कि हिजाब जैसी चीजों पर लंबे समय से लगे बैन को नहीं हटाया। राष्ट्रपति के इस कदम की सोशल मीडिया पर एक ताशकंद के एक इमाम ने काफी आलोचना की थी। उन्होंने पिछले हफ्ते राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए फेसबुक पर एक विडियो बनाकर भी पोस्ट कर दिया था। 
 
इमाम ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि उज्बेकिस्तान के मुस्लिम बोर्ड ने उन्हें उनके पद से हटा दिया है। मुस्लिम बोर्ड को सरकार के बेहद करीब माना जाता है। आगे इमाम ने लिखा कि उन्हें इस बात का कोई दुख नहीं कि उन्होंने विडियो में क्या कहा। यहां तक कि उनके पिता से उनका स्मार्टफोन तक छीन लिया गया। हालांकि इस मुद्दे पर मुस्लिम बोर्ड ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »