29 Mar 2024, 03:39:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

11 से 13 सितंबर तक रूस की यात्रा करेंगे अमेरिकी ऊर्जा मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2018 10:44AM | Updated Date: Sep 11 2018 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। अमेरिका के ऊर्जा मंत्री रिक पेरी 11 से 13 सितंबर तक रूस की यात्रा करेंगे। रूस की समाचार एजेंसी तास के अनुसार पेरी 13 सितम्बर को रूस के ऊर्जा मंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के साथ वार्ता करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन की जुलाई में हेल्सिंकी में हुई मुलाकात के बाद यह किसी भी वरिष्ठ अमेरिकी मंत्री की पहली रूस यात्रा होगी।
 
रूस के समाचारपत्र कोम्मेरसैंट के अनुसार दोनों मंत्री रूस की नॉर्ड स्ट्रीम-2 पाइपलाइन परियोजना पर वार्ता करेंगे। इस परियोजना के जरिए रूस की गैस को बाल्टिक सागर पार करके जर्मनी ले जाने की योजना है। ट्रंप इस परियोजना की कड़ी निंदा कर चुके हैं। इसके अलावा पेरी और नोवाक के पट्रोलियम उत्पादक देशों का संगठन (ओपेक) और गैर ओपेक देशों के सहयोग के संबंध में वैश्विक तेल बाजार की स्थिति पर चर्चा किये जाने की संभावना है। अमेरिका के ईरान पर लगाये प्रतिबंधों और रूस पर लगाये जाने वाले नये प्रतिबंधों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप, सीरिया, यूक्रेन और ब्रिटेन में रूस के पूर्व जासूस को जहर देने के मामले में अमेरिका-रूस के मतभेद हैं। ट्रंप ने कहा है कि वह रूस के संबंध सुधारना चाहते हैं लेकिन उनका प्रशासन रूस पर नये प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »