29 Mar 2024, 06:07:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

'भारत बंद' के दौरान बोले राहुल गांधी - मोदी सरकार ने देश को बांटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2018 1:10PM | Updated Date: Sep 10 2018 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर देश को जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर बांटने का आरोप लगाया और कहा कि मोदी सरकार अपने सभी वादों को पूरा करने में असफल साबित हुई है और अब विपक्षी दल एकजुट होकर उसे सत्ता से बाहर कर देंगे।
 
राहुल गांधी ने महंगाई और पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के विरूद्ध सोमवार को आयोजित 'भारत बंद' के दौरान यहां रामलीला मैदान में धरने को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जन विरोधी नीतियों के कारण देश के किसानों, मजदूरों, कारोबारियों और युवाओं को जो पीड़ा दी है उसका यहां प्रदर्शन हो रहा है और इसलिए विपक्ष के सारे नेता उसके खिलाफ एकजुट होकर यहां खड़े हैं।
 
उन्होंने कहा कि इस एकजुटता को देखते हुए वह  देश की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों उसे जल्दी ही मुक्ति दिलाई जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 2014 में श्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से कई वादे किए थे और वे जहां भी जाते हैं वादे करते हैं और इसी को देखते हुए देश की जनता ने उन पर भरोसा किया और उन्हें प्रधानमंत्री पद सौंपा , लेकिन चार साल में साबित हो गया है कि उन्होंने देश की जनता के लिए कुछ नहीं किया और उनसे किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया। इसकी बजाय, इस सरकार ने देश को जाति-धर्म के नाम पर बांटने का काम किया और इसकी वजह से जगह-जगह हिंसा हो रही है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »