29 Mar 2024, 15:22:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार को बदलने के लिए विपक्षी एकजुटता जरुरी : मनमोहन सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2018 12:13PM | Updated Date: Sep 10 2018 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर जनता को दिए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि विपक्षी दलों को जनता के विरूद्ध काम कर रही सरकार को बदलने के लिए एकजुट होना जरुरी हो गया है। डॉ.सिंह  ने कांग्रेस के 'भारत बंद' के दौरान यहां रामलीला मैदान में आयोजित धरना प्रदर्शन में कहा कि विपक्षी दलों को अपने सभी मतभेद भुलाकर देश की एकता, अखंडता और जम्हुरियत के लिए एकजुट होकर काम करने और मोदी सरकार को सत्ता से हटाने की जरुरत है।
 
 उन्होंने कहा कि इस सरकार कि जन विरोधी नीतियों का खुलासा हो चुका है। किसान, व्यापारी, छोटे-बड़े कारोबारी और युवा परेशान है इसलिए मिलकर इस सरकार को बाहर की मुहिम चलाने की जरुरत है। डॉ. सिंह ने कहा कि सारा विपक्ष पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में वृद्धि तथा आसमान छूती महंगाई पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने और जनता आवाज बुलंद करने के लिए आज एकत्रित हुआ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »