20 Apr 2024, 19:21:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में भूकंप से मरने वालों की संख्‍या 16 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2018 11:47AM | Updated Date: Sep 7 2018 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो में गुरुवार को आये भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भूकंप और भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। राहत और बचाव कर्मी मलवे से लोगों को निकालने के काम में लगे हुए हैं। 
 
प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने केबिनेट की बैठक में बताया कि अब तक 16 लोगों के मरने और बहुत से लोगों के घायल होने की रिपोर्ट है तथा करीब 26 लोग भी लापता हैं। उन्होंने भारी बारिश तथा और भूस्खलन होने के अनुमान का हवाला देते हुए लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। आबे ने कहा कि भूकंप के कारण एक दिन के ब्लैकआउट के बाद द्वीप के करीब 30 लाख लोगों के मकानों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।
 
जापान के मौसम विभाग के अनुसार सुबह तीन बजकर आठ मिनट पर आये भूकंप का केंद्र होक्काइडो के मुख्य शहर सप्पोरो से 65 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में जमीन की सतह से 40 किलोमीटर नीचे था। दक्षिण होक्काइडो स्थित अत्सुमा शहर में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ और पूरे द्वीप में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। यहां कई पेड़ उखड़ गये और कई मकान  ढह गये।
 
भूकंप के बाद पूरे होक्काइडो द्वीप में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है जिसे पूर्ण रूप से बहाल करने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। होक्काइडो इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी ने कहा है कि बिजली आपूर्ति संयंत्र का आपातकालीन स्थिति में बंद करना पड़ा। कंपनी ने कहा कि वर्ष 1951 में स्थापना के बाद पहली बार पूरे द्वीप में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »