20 Apr 2024, 18:41:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी बैंक में घुसा बंदूकधारी - की फायरिंग, 3 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2018 11:19AM | Updated Date: Sep 7 2018 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के ओहायो के सिनसिनाटी में गोलीबारी में हमलावर सहित चार लोगों की मौत हो गई जिसमें एक भारतीय भी शामिल है। गुरुवार को हुई इस गोलीबारी में पांच अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान फेलिप काल्डरन (48), पृथ्वीराज कांडेपी (25) और रिचर्ड न्यूकमर (64) के रूप में हुई है। वहीं, हमलावर की पहचान 29 वर्षीय ओमर एनरिक सांता के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को भी मार गिराया है। सिनसिनाटी पुलिस विभाग ने ट्वीट कर बताया, 'इस हमले में पांच लोग घायल हो गए, जबकि तीन की मौत हो गई। संदिग्ध हमलावर भी मारा गया। 
 
मामले की जानकारी देत हुए पुलिस ने बताया कि हमलावर बैंक के अंधाधुंध गोलियां बरसाता हुए बैंक के अंदर घुस गया और फायरिंग करता रहा। इस दौरान बैंक के अंदर मौजूद लोग तुरंत जमीन पर लेट गए। ठीक उसी वक्त एक बाहरी महिला बैंक के अंदर घुस गई, जबकि लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन महिला ने उनकी बातों को सुना नहीं। हमलावर ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में पृथ्वीराज कांडेपी नामक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। कांडेपी आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रहने वाले थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »