29 Mar 2024, 16:49:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पांच साल में पुलिस को मिली सफलता : शाहरुख खान के पैसे उड़ाने वाला गिरोह धराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2018 11:02AM | Updated Date: Sep 7 2018 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। औरंगाबाद में हुए साइबर क्राइम के तार गिरिडीह से जुड़े हैं और इस गिरोह का शिकार फिल्मस्टार शाहरूख खान भी बन चुके हैं। मामूली शिकायत पर की गई जांच में गिरोह का पर्दाफाश हुआ है और गिरोह के सभी सदस्यों को गिरिडीह पुलिस ने जेल भेज दिया है। 
गिरोह ने शाहरूख खान के 75 लाख रुपए साल 2013 में खाते से उड़ाए थे जिसकी शिकायत लेकर वे हैलीकॉप्टर से गिरिडीह पहुंचे थे। हालांकि इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। अब पुलिस ने गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना के चामलिटी गांव निवासी अजय कुमार मंडल, बजरंगी कुमार मंडल और छोटी मंडल को गिरफ्तार कर लिया और सात मोबाइल फोन भी बरामद किए।
 
शातिर है गिरोह
छापेमारी में शामिल एसआई ने बताया कि यह शातिर गिरोह है जिसने शाहरूख खान से लेकर हरियाणा के डीजीपी की पत्नी के खाते से पैसे उड़ाए हैं। फोन पर झांसा देकर खाते की जानकारी ली गई और पलक झपकते रुपए ट्रांसफर हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार औरंगाबाद में एक व्यक्ति को फोन आया और उसका बैंक खाता बंद होने की जानकारी दी गई। उससे पिन नंबर आदि पूछे गए लेकिन उसने साइबर अपराधियों को जानकारी देने की जगह बातों में उलझाया और इसकी जानकारी पुलिस को दे दी जिस पर एसपी ने जांच करने का निर्देश दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »