29 Mar 2024, 21:29:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राफेल पर मोदी सरकार अपनाएंगी सख्त रवैया, जनता के बीच रखेगी सच्चाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2018 10:56AM | Updated Date: Sep 6 2018 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोदी सरकार चुनावी वर्ष में आयुष्मान भारत को अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश करेगी और साथ ही राफेल पर जवाबी हमले करके जनता के बीच कांग्रेस के आरोपों की सच्चाई भी रखेगी। इसके लिए बाकायदा मोदी सरकार के सभी मंत्रियों को बुधवार को एक प्रेजंटेशन के जरिए इन सभी मामलों के तथ्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन की उपलब्धियों को भी जनता को बताया जाएगा। 
 
बुधवार शाम को बुलाई गई मिनिस्टर आॅफ काउंसिल की बैठक में लगभग सभी कैबिनेट और राज्यमंत्री मौजूद थे। लगभग डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में राफेल, आयुष्मान भारत और स्वच्छ भारत मिशन को लेकर प्रेजेंटेशन दिए गए। जिनमें स्वच्छ भारत और आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 
 
मंत्रियों को यह भी बताया गया कि किस तरह से आयुष्मान भारत को लॉन्‍च किया जा रहा है और लॉन्चिंग के बाद किस तरह से जनता तक इसका फायदा पहुंचाया जाएगा। यह भी जानकारी दी गई कि आयुष्मान भारत स्कीम के तहत देश भर में डेढ़ लाख वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे और लोगों को पांच लाख रुपए तक का मेडिकल इंश्योरेंस फ्री में दिया जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »