28 Mar 2024, 14:48:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दीपक मिश्रा ने केंद्र सरकार को भेजा गोगोई के नाम का पत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2018 12:20PM | Updated Date: Sep 5 2018 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने मंगलवार को केंद्र सरकार को एक पत्र भेजा जिसमें उन्होंने अगले प्रधान न्यायाधीश पद के लिए न्यायमूर्ति रंजन गोगोई के नाम की सिफारिश की है। न्यायमूर्ति गोगोई को तीन अक्तूबर को अगले प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलायी जाएगी। प्रधान न्यायाधीश मिश्रा ने कानून एवं न्याय मंत्रालय को लिखे अपने पत्र में अगले प्रधान न्यायाधीश के लिए न्यायमूर्ति गोगोई के नाम की सिफारिश की है। न्यायमूर्ति गोगोई वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं। प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले जजों में गोगोई भी शामिल थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »