29 Mar 2024, 15:48:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जोधपुर में क्रैश हुआ वायुसेना का विमान - बाल-बाल बचे दोनों पायलट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2018 12:47PM | Updated Date: Sep 4 2018 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राजस्थान में जोधपुर के देवरिया गांव में आज सुबह वायुसेना का मिग 27 दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हालांकि इसमें कोई जन हानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार विमान हादसे की सूचना मिलते ही सेना ने बचाव कार्य शुरू करते हुए घायल हुए दोनों पायलट को सेना चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। 
 
बताया जाता है कि जोधपुर वायुसेना स्टेशन से विमान ने आज सुबह करीब नौ बजे उड़ान भरी थी। फाइटर पायलट की रूटीन ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान यह हादसा हुआ। वायुसेना ने इस मामले में कोर्ट आफ इन्क्वारी के आदेश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान विमान में आग लग गई और वह तेज धमाके की आवाज के साथ जमीन पर गिर गया और पूरी तरह से जलकर राख हो गया। 
 
विमान के गिरने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहां पहुंची दमकलें आग बुझाने में जुट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही सेना और स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »