29 Mar 2024, 06:42:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

WWF की रिपोर्ट में खुलासा - गंगा को बताया दुनिया की सबसे संकटग्रस्त नदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2018 1:49PM | Updated Date: Sep 3 2018 1:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गंगा का हाल बहुत बुरा है। गंगा को दुनिया की सबसे ज्यादा संकटग्रस्त नदियों में शामिल कर दिया गया है। देश में 2,071 किलोमीटर क्षेत्र में बहने वाली नदी गंगा के बारे में वल्र्ड वाइड फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) का कहना है कि गंगा विश्व की सबसे अधिक संकटग्रस्त नदियों में से एक है क्योंकि लगभग सभी दूसरी भारतीय नदियों की तरह गंगा में लगातार पहले बाढ़ और फिर सूखे की स्थिति पैदा हो रही है।
 
उत्तराखंड में हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी के सुंदरवन तक गंगा विशाल भू-भाग को सींचती है। गंगा भारत में 2,071 किमी और उसके बाद बांग्लादेश में अपनी सहायक नदियों के साथ 10 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के अति विशाल उपजाऊ मैदान की रचना करती है। इसलिए गंगा का भारतीय सभ्यता के विकास और संपोषण में व्यापक योगदान बताया जाता है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »