29 Mar 2024, 02:50:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में बच्चों की आंखें हो रही कमजोर, जानें क्या है कारण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2018 1:17PM | Updated Date: Sep 3 2018 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। चीन में बच्चों की आंखों को कमजोर होने से रोकने के लिए कई आॅनलाइन गेम्स पर सरकार नियंत्रण की योजना बना रही है। इस योजना के खुलासे के बाद कई चीनी वीडियो गेम कंपनियों के शेयर गिर गए हैं।  यह योजना देश के तेजी से उभरते और बेहद लोकप्रिय वीडियो गेम उद्योग पर सरकारी निगरानी को मजबूत करने की दिशा में हालिया कदम है। 
 
बच्चों की आंखों की सुरक्षा के लिहाज से बीते बृहस्पतिवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अहम दिशानिर्देश जारी किए थे, जिसके बाद इन नए नियमों की घोषणा की गई। चीन के शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि अधिकारी इंटरनेट गेम्स की कुल संख्या को नियंत्रित करेंगे। साथ ही वे इस तरह के खेलों के नए नामों पर भी नजर रखेंगे।
 
आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शी के आदेश के हवाले से बताया कि चीन में छात्रों खासकर छोटी उम्र के बच्चों के बीच मायोपिया की समस्या की दर अधिक है। बहरहाल चीन के राष्ट्रीय रेडियो एवं टेलीविजन प्रशासन के अनुसार, इस आदेश के बाद मई से घरेलू कंपनियों के लिए कोई नया नाम नहीं दिया गया। ना ही फरवरी से किसी नए आयातित खेल को स्वीकृति मिली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »