19 Apr 2024, 09:15:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कपिल सिब्बल का मोदी पर हमला - PM कोई सुल्तान या अलाउद्दिन नहीं हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2018 11:53AM | Updated Date: Sep 3 2018 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस से 560 करोड़ के राफेल लड़ाकू विमान का सौदा 1600 करोड़ में कर दिया। इसकी जानकारी न तो विदेश मंत्रालय को थी न रक्षा मंत्रालय को। विमान बनाने और बेचने वाले डीसोल्ड के सीईओ को भी कुछ नहीं मालूम था। रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर को सौदे के तीन दिन पहले बताया गया।
 
हिंदुस्तान के इतिहस में कोई भी प्रधानमंत्री ने ऐसा नहीं किया। क्योंकि प्रधानमंत्री कोई सुल्तान तो है नहीं, अलाउद्दिन खिलजी नहीं होता। लोकतंत्र में ऐसी कोई अथॉरिटी नहीं की प्रधानमंत्री कहीं भी जाकर कुछ भी खरीद सकते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल और सांसद विवेक तन्खा ने रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ये आरोप लगाए।
 
प्रधानमंत्री कोई...
सिब्बल ने कहा कि 2012 में जब कांग्रेस ने राफेल को खरीदने का फैसला किया था तब सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया और सीसीएस द्वारा 560 करोड़ रुपए एक विमान खरीदने का दाम तय हुआ था, जिसके बाद 2014 में मोदी सरकार आने के बाद एक विमान की कीमत 16 सौ करोड़ रुपए जा पहुंची। 10 अप्रैल 2015 के फ्रांस दौरे के समय राफेल को लेकर बातचीत से मना किया जा रहा था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने सौदा उसी समय कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि राफेल डील को हिंदुस्तान का सबसे बड़ा घोटाला है। यूपीए सरकार के समय सुखोई और मिराज लड़ाकू विमान खरीदे गए थे और उनकी जानकारी मांगने पर संसद में दी गई। जबकि देश की सुरक्षा के नाम पर सारी जानकारी छिपा रही है। 
 
हम तो गए, 2019 में देखेंगे ये कैसे बरी होते हैं 
इस दौरान बोफोर्स का मामला भी उठा। जिस पर श्री सिब्बल ने कहा कि इस मामले में कुछ नहीं हुआ,  कोर्ट ने बरी कर दिया। हम तो बरी हो गए, 2019 में देखते है ये कैसे बरी होते हैं। टू जी मामले में भी यही हुआ। इन लोगों ने इसे लेकर बड़ा शोर मचाया, लेकिन अब तो सरकार इनकी थी, सीबीआई इनकी थी फिर कैसे बरी हुए। हरियाणा में जमीन खरीदी के मामले में राबर्ट वढेरा पर एफआईआर दर्ज होने के मामले में उन्होंने कहा कि ये तो हमें पहले ही मालूम था कि जैसे-जैसे 2019 आएगा ऐसे केस बढ़ते जाएंगे। इस दौरान पेट्रोल, डीजल के मामले में भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।
 
व्यापमं मामले में मिलेगी बड़ी खबर
पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले का मामला भी उठा। जिस पर सिब्बल ने कहा कि मामले में अगले दो, चार दिनों का इंतजार करें बड़ी खबर मिलेगी। 

स्वच्छ शहर की दी बधाई
पत्रकार वार्ता से पहले तन्खा ने कहा कि एअरपोर्ट से यहां आने में देखा अब अन्य शहरों के मुकाबले इंदौर काफी स्वच्छ दिख रहा है। ये सभी की मेहनत का परिणाम है। इसके लिए आप सभी को शुभकामनाएं। शहर को इसी प्रकार स्वच्छ बनाए रखें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »